फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दिल्ली में पत्नी का गला घोंट कर फरार

दिल्ली में पत्नी का गला घोंट कर फरार

Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में पत्नी का गला घोंट कर फरार
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली में पत्नी का गला घोंटकर फरार
मायके में कोहराम, शव लाने दिल्ली पहुंचे
संगम विहार थाने में दर्ज कराया गया केस
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। क्षेत्र के झलहनियां गांव का चंद्रिका 23 वर्षीय पत्नी प्रियंका और तीन वर्षीय बेटे के साथ नई दिल्ली के संगम विहार में रहता था। रविवार को किसी बात पर उसने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मौत की सूचना पर घर और मायके में कोहराम मच गया।

प्रियंका के चाचा रमेश ने बताया कि घटना रविवार रात करीब दो बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद पति चंद्रिका भाग निकला। पास में ही प्रियंका के पिता कपिल चौधरी भी रहते थे लेकिन दो दिन पूर्व ही किसी काम से घर संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के अव्वासगंज चले आए थे। बताया कि मौत की सूचना भतीजे ने मोबाइल पर दी। बुधवार को ही परिजन दिल्ली रवाना हो गए। घटना की जानकारी संगम विहार थाने में भी दी गई। ससुराल वाल्टरगंज के झलहनियां में भी लोग हतप्रभ हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी मौखिक दी है। प्रियंका के चाचा भी आए थे लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed