{"_id":"5ba93636867a557ece01e92d","slug":"121537816118-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरू में अज्ञात कारणों से दो के घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरू में अज्ञात कारणों से दो के घर जले
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भरू में अज्ञात कारणों से दो के घर जले
गांव के ही एक परिवार पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग दो घरों की गृहस्थी जला दी। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के भरू गांव में रविवार शाम करीब छह बजे अचानक सरजू प्रसाद का छप्पर का घर जलने लगा। हवा तेज होने के कारण आग कुछ ही देर में बगल अनिल कुमार के घर तक फैल गई। शोरगुल पर जुटे गांववालों ने किसी तरह से काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। दोनों घरों में गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित परिवार गांव के एक परिवार पर आरोप लगा रहा है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चाय से बच्ची झुलसी
वाल्टरगंज। सोनहा के हसनापुर गांव में सोमवार सुबह चाय से तीन साल की चांदनी पुत्री गंगाराम झुलस गई। परिवार के लोग उसे प्राइवेट वाहन से सल्टौआ अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि चांदनी की मां चाय बनाकर रखी थी। वह गांव में चली गई थी चांदनी ने चाय के भगोने को ऊपर उड़ेल लिया, जिससे वह झुलस गई।