फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छत के हुक से लटकी मिली विवाहिता

छत के हुक से लटकी मिली विवाहिता

Sun, 10 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
छत के हुक से लटकी मिली विवाहिता
छत के हुक से लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन


महराजगंज।
कप्तानगंज थाने के बहरटा गांव में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर एक विवाहिता ने जान दे दी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाने के दिनेश कुमार की शादी नगर थाने के बक्सर की रीना पुत्री लालमन के साथ 2013 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के संबंध ठीक थे। रीना के दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी आस्था तीन वर्ष और 11 माह का आलोक है। रविवार को रीना का पति दिनेश कुमार खेत में गया था। सुबह रीना परिवार के लोगों से पेट में दर्द होने की बात कहकर अपने कमरे में सोने चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो सास सुभावती ने 8:30 कमरे का दरवाजा खोला तो रीना साड़ी का फंदा लगाकर छत की कुंडी में लटकी थी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने गुहार करके रीना को नीचे उतरवाया और इलाज के लिए रखिया निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 12 बजे मायके वालों और ग्रामीणों की सहमति पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कप्तानगंज के एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेने में छूटा पसीना
रीना की रहस्यमय मौत की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पहले मायके वालों का घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में जब पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश तो मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। वे कुछ लोगों के आने की बात कहकर उग्र होने लगीं। काफी समझाने के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed