फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   होली में कार की चपेट में आए युवक ने दमतोड़ा

होली में कार की चपेट में आए युवक ने दमतोड़ा

Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
होली में कार की चपेट में आए युवक ने दमतोड़ा
होली में कार की चपेट में आए युवक ने दमतोड़ा
विज्ञापन

रुधौली के भानपुर तिराहे पर हुई थी दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। होली के दिन तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हुए युवक की शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसा कस्बे के भानपुर तिराहे के पास हुआ था। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक सिद्धार्थनगर के काजी रुधौली कस्बे का रहने वाला था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कस्बे के भानपुर तिराहे पर सिद्धार्थनगर के काजी रुधौली निवासी 25 वर्षीय हनुमंत प्रसाद पुत्र राम लोचन सड़क पार कर अपनी लेन में आ रहा था। तभी बस्ती की तरफ से तेज रफ्तार कार पहुंची जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन 100 नंबर गाड़ी से पुलिस ने रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भी तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शनिवार को रुधौली थाने में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

मारपीट में घायल भाई की इलाज के दौरान मौत
गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मझौवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। जमीन के मामले में गत मंगलवार को दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें से गंभीर घायल भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर छपिया पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जिला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी शिवराम पांडेय व शिवपूजन पांडेय सगे भाई हैं। गत मंगलवार की शाम शिवराम (48) बभनान बाजार से घर पहुंचे तो दोनों भाइयों में जमीन मामले में कहासुनी होने लगी। इसी बीच शिवपूजन, उनकी पत्नी बेटों ने शिवराम पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया। किसी ने डॉयल 100 पर शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाए, जहां प्राथमिक इलाज केे बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में शुक्रवार रात शिवराम ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया की मृतक की पत्नी मालती देवी की तहरीर पर दो लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं तरमीम कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed