फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दोस्त के बेटे को दुलारने में पिटा युवक

दोस्त के बेटे को दुलारने में पिटा युवक

Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के बेटे को दुलारने में पिटा युवक
दोस्त के बेटे को दुलारने में पिटा युवक
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने के छोटा बढ़या गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज/बस्ती। थाना क्षेत्र के छोटा बढ़या गांव में अपने घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय बालक को बाइक पर घुमाने वाले की लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में जानकारी हुई कि मार खाने वाला शख्स बालक के पिता का दोस्त है। जो शराब के नशे में धुत होकर उसके घर जा पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि बालक को दुलारने में आरोपी बाइक पर घुमाने लगा, जिससे लोगों को गलतफहमी हुई।

बढ़या गांव के राम वृक्ष का चार वर्षीय पुत्र विकास घर के सामने खेल रहा था। दोपहर बाद बाइक से एक युवक पहुंचा और उसके पिता के विषय में पूछने लगा। बच्चे की मां उसके पिता के घर पर मौजूद न होने की बात बताकर अंदर चली गई। इसी बीच उसने चार वर्ष के बालक विकास को बाइक पर बैठा कर जाने लगा। तभी घर के बाहर आई मां ने बेटे को मौजूद न देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए और बच्चे को खोजने लगे। इसी दौरान डॉयल-100 व थाने को किसी ने सूचना दी। एसओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया से बालक को पकड़ लिया गया। एसओ के अनुसार आरोपी कोतवाली क्षेत्र के हरदिया गांव का निवासी है। वह बालक के पिता के साथ मजदूरी करता है। उसी से मिलने आया था लेकिन उसके बेटे को देख दुलार करने में उसे बाइक पर घुमाने लगा। जिससे लोगों में गलतफहमी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed