{"_id":"5bad21f3867a557ff306dd48","slug":"11538073075-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ओड़वारा (बस्ती)। एक बाइक से तीन लोग दवा लेने बस्ती जा रहे थे। फोरलेन पर खझौला पुलिस चौकी के मुजेहना के पास पुलिस की गाड़ी देखकर दो लोग पैदल चलने लगे। इसी दौरान ट्रक ने चपेट में ले लिया। कुचलने के कारण 48 वर्षीय शौकत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना मुजेहना गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। संतकबीरनगर जनपद के घनघटा थाना क्षेत्र के बालपुर निवासी शौकत (48) अपने तीन साथियों के साथ बाइक से दवा लेने बस्ती आ रहे थे। अभी वह मुजेहना गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि कुछ दूर पर डायल 100 पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक से उतर गए। दो मिनट रुककर लघु शंका करने लगे। तीन सवारी होने पर पुलिस के भय से दो लोग उतर कर पैदल ही सड़क पार करने लगे। इसी समय बिहार से कबाड़ लादकर पंजाब जा रहे ट्रक संख्या पीबी 06 एफ 7677 ने पैदल चल रहे शौकत को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ चल रहे लोगों ने परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन