{"_id":"59ca924c4f1c1baf538b48be","slug":"11506447948-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रैया क्षेत्र के दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्रैया क्षेत्र के दो घरों से लाखों की चोरी
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया क्षेत्र के दो घरों से लाखों की चोरी
महराजगंज।
फोरलेन से सटे हर्रैया थाने के रजौली गांव के दो घरों में सोमवार रात चोरों ने सेंध काटकर लाखों का सामान उड़ा दिया। इनमें एक मकान आबादी से कुछ दूूरी पर है, जबकि चोरों ने जिस दूसरे घर को निशाना बनाया वह हाईवे से सटा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोश है।
रजौली गांव के गिरीश चंद्र ओझा सीवान में मकान बनाकर रहते हैं। बीती रात चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और पांच हजार नकद और लाखों का जेवरात सहित तमाम कीमती सामान उठा ले गए।
चोरी की दूसरी घटना हाईवे पर चंद्रभूषण ओझा के घर में हुई। जहां चोर सेंध काटकर नकदी, जेवर, साइकिल सहित हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह दोनों घरों में दरवाजा खोलने पर लोगों के होश उड़ गए। घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग जुटे और छानबीन शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस निष्क्रिय, तभी घटनाएं
हर्रैया पुलिस चोर उचक्कों के आगे बेबस है। आएदिन लूट, छिनैती की घटना को अंजाम दे रहे है। क्षेत्र के राजेश कुमार, महेश कुमार, संतोष कुमार, योगेश सिंह का कहना है कि हर्रैया पुलिस की निष्क्रियता के चलते घटनाएं हो रही हैं। दिखावे के लिए दिन रात डॉयल-100 और बीट की पुलिस अपराध रोकने के लिये गश्त करती है। उसके बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है।
पकड़ा गया वीआइपी मोबाइल चोर
बस्ती। ट्रेनों के वातानुकूलित डिब्बे में सफर करने वाले रसूखदार मुसाफिरों की महंगे मोबाइल पर हाथ साफ करने वाला चोर मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वाल्टरगंज पुलिस ने उसे सवा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। आरपीएफ और जीआरपी सबसे ज्यादा एयरकंडीशन बोगी में विशिष्ट यात्रियों की मोबाइल चोरी की घटनाओं से आजिज है। इसी बीच वाल्टरगंज पुलिस को थानाक्षेत्र के भादीखुर्द निवासी इरशाद अली के बारे में खबर मिली। एसओ संजय शुक्ल के अनुसार इरशाद पहले भी चोरी की घटना में शामिल रहा है। उसे गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के मोड़ पर जब पकड़ा गया तो उसके पास से तलाशी में सवा किलो गांजा बरामद किया गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।