फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत

घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत

Thu, 13 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत
दुबौलिया/भानपुर (बस्ती)। एक हफ्ते की बारिश के साइड इफैक्ट शुरू हो गया है। अलग अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में बालक और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर की अनीता सिंह (35) पत्नी पवन सिंह बुधवार रात खाना बना रही थीं। रात पौने आठ बजे के करीब सांप ने बायें पैर में दंश लिया। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत में सुधार न देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय सहजनवां के पास अनीता ने दम तोड़ दिया। गांव और घर में मातम छा गया। अनीता के दो बेटों से मां का साया उठ गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार सुबह सोनहा थाना क्षेत्र के करहिया गांव में अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। बिजली के कई उपकरण जल गए। 10 वर्षीय शिवम जायसवाल पुत्र रामभवन निवासी गोनहा थाना गौर मामा सुशील के घर आया था। सुबह वह अपने कमरे में झाडू़ लगा रहा था। तभी उसका हाथ स्टैंड वाले पंखें पर पड़ गया। करंट की चपेट में आने से कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। आनन-फानन उसें सीएचसी भानुपर ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग पीएचसी सल्टौआ लेकर चले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए हैं। यह परेशानी तीन दिनों से थी इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
वहीं वाल्टरगंज क्षेत्र के महादेव गांव में दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में जलने लगा। लपटें देखकर लोग सहम गए। घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई तब जाकर आपूर्ति ठप की। गांव के ब्रजनारायण शुक्ल, महेंद्र, बबलू, गुड्डू व राजेन्द्र ने बताया कि संयोग अच्छा था कि बारिश की वजह से आस पास नमी थी अन्यथा गांव जलते देर नहीं लगती।
विज्ञापन

करंट से झुलसी बच्ची की मौत
दुबौलिया। चिलमा बाजार में दो जुलाई की रात करंट से मोहनलाल के घर आग लग गई थी। इसमें घर में रखा सामान जल गया था और निशा (10) वर्ष पुत्री मोहनलाल झुलस गई थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को गोरखपुर रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह भोर में मौत हो गई। पांच बेटा बेटियों में सबसे छोटी होने के कारण परिवार में निशा सबकी लाडली थी। पूरा परिवार गम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed