{"_id":"593ea6421126f465358b45a1","slug":"11497278018-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर-ट्राली से दबकर महिला की मौत,युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्टर-ट्राली से दबकर महिला की मौत,युवक गंभीर
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (बस्ती)। दुबौला मार्ग पर थाना क्षेत्र के करचोलिया के पास बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा निवासी श्याम सुंदर की 55 वर्षीय पत्नी विद्यावती एक मांगलिक समारोह में शामिल होने अपने मायके सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली सुमाली गई थीं। सोमवार को दोपहर बाद अपने भतीजे 24 वर्षीय मुकेश पुत्र रामतीरथ के साथ घर लौट रही थीं। वे जैसे ही करचोलिया गांव के पास पहुंचे कि सामने से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्राली आ पहुंची। स्पीड अधिक होने से ट्रैक्टर चालक संभाल नहीं पाया और बाइक को चपेट में ले लिया। विद्यावती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डायल-100 के पहुंचने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्राली भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पुत्र राजकुमार की तहरीर पर गौर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी चालक अशोक मौर्य खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।