{"_id":"5c460cdcbdec2232285afcee","slug":"111548094684-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... गोदाम में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... गोदाम में आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
फोटो...
गोदाम में आग, लाखों का सामान खाक
- पुरानी बस्ती थाने के हड़िया चौराहे की घटना
- चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज/बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के हड़िया चौराहे के फूड प्रोडक्ट्स के गोदाम में रविवार रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घंटों कठिन प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम के भूतल व पहली मंजिल का सारा सामान राख हो गया।
हड़िया चौराहे से करही जाने वाले मार्ग पर बजरंग फूड प्रोडक्ट्स का गोदाम है। जिसके संचालक सुरेश लखमानी रविवार को एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने फैजाबाद गए थे। रात में संदिग्ध तरीके से आग लग गई। अंदर रखे सारे सामान जलने लगे। मौजूद कर्मचारी ने गोदाम मालिक को सूचना दी। पुरानी बस्ती पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया।