{"_id":"5bf6f3b0bdec22416b277ddd","slug":"111542910896-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस की चपेट से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस की चपेट से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बस की चपेट से बाइक सवार की मौत
सोनहा क्षेत्र में कांटे खैरा गांव के पास हुई दुर्घटना
हेलमेट नहीं लगाने से सिर पर गंभीर चोट लगी
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के कांटेखैरा गांव के पांडेय पुरवा के पास स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ।
बीस वर्षीय कमलेश चौधरी निवासी हरिहरपुर थाना रूधौली बाइक से अपनी बहन के घर मझारी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरे के कारण कांटे खैरा के पांडेय पुरवा के पास स्कूली बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस और परिवार को भी दुर्घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची सोनहा पुलिस ने स्कूल वाहन और बाइक को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को पुलिस और परिवार वालों की मदद से सीएचसी भानपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय हर्रैया के पास कमलेश ने दम तोड़ दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि स्कूल बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना के शिकार कमलेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। 20 वर्षीय कमलेश की शादी नहीं हुई थी। माता और पिता की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है। बडे़ भाई राजमन, हरिश्चंद्र व मिथलेश के साथ ही गांव में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से बाइक लेकर अपनी बहन के घर मझारी जा रहे थे। सुबह कोहरा होने के कारण दूर तक नहीं दिख रहा था। बताया गया कि दूर तक न दिखने के कारण यह हादसा हो गया। हादसे में कमलेश की मौत होने पर परिवार वालों का रो - रो कर बुरा हाल है।