{"_id":"5bc8d34ebdec22693032f901","slug":"111539887950-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तक्रांति से कटा बहराइच का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सप्तक्रांति से कटा बहराइच का युवक
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ट्रेन से गिरकर बहराइच के युवक की मौत
वाल्टरगंज क्षेत्र के दौलतपुर गांव ससुराल आ रहा था
धनघटा, थाना विशेषरगंज के उदयभान के रूप में पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ससुराल के लिए निकले बहराइच जिले के विशेषरगंज थाना क्षेत्र के धनघटा निवासी युवक की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। जेब में मिले आधारकार्ड से शिनाख्त हुई। घटना बृहस्पतिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर हुई।
जीआरपी थाने के उप निरीक्षक आशीष यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार से डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस रनथ्रो निकल रही थी। तभी फुटओवर ब्रिज के पास युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जेब में मिले आधारकार्ड से मृतक की पहचान उदयभान सिंह (45) पुत्र शिवमंगल सिंह ग्राम, धनघटा थाना विशेश्वरगंज, जिला बहराइच के रूप में हुई है। पास में मिले मोबाइल फोन के जरिए मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया कि दिवंगत की जेब से गोंडा से बस्ती का टिकट भी मिला है। परिजनों के अनुसार उदयभान की ससुराल बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में है। जहां तीन दिन पहले ही उदयभान की सास की मृत्यु हो गई थी। इस कारण ससुराल के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फोटो
नदी की सोती में मिला अधेड़ का शव
वीडी बांध के दक्षिण मछली मारने वालों ने देखा
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। क्षेत्र के पेठिया लश्करी गांव के पास वीडी तटबंध के दक्षिण सरयू नदी की सोती में अधेड़ का शव दिखा जो सड़ चुका था। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सरयू नदी की सोती में कुछ लोग मछली मारने गए थे। पेठिया लश्करी गांव के पास तटबंध के दक्षिण सोती में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराया था। शरीर पर लंगोट व गेरुआ गमछा था। बाल व दाढ़ी बड़ी थी। गांव के लोगों का कहना था कि शव किसी साधु का लग रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को पानी से बहर निकाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शव नदी में कहीं से बहकर यहां पहुंचा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
युवक की लाश बरामद, आरोपी गिरफ्तार
परशुरामपुर क्षेत्र के वेरता गांव के खेत में मिली लाश
पिता ने गांव के ही युवक पर हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। क्षेत्र के वेरता गांव के सीवान में गन्ने के खेत में युवक की लाश बरामद हुई है। पिता ने हत्या का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वेरता निवासी प्रमोद कुमार (38) पुत्र रामभवन शराब का आदी था। बीते मंगलवार से ही वह बिना किसी को कुछ बताए घर से लापता था। बुधवार को परिवार और गांव के लोगों ने प्रमोद की खोजबीन शुरू की। नशे का आदी होने के नाते लोगों को संदेह हुआ कि शराब पीकर कहीं वह खेत में न पड़ा हो। काफी तलाशने के बाद गांव के उत्तर सीवान के एक गन्ने के खेत में देरशाम प्रमोद का शव मिला। प्रमोद के गले तथा चेहरे पर चोट के निशान हैं। गले पर काला निशान होने से गला दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक प्रमोद के पिता रामभवन ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में वेरता गांव के ही ओमप्रकाश ने उसके बेटे की हत्या कर दी है, तथा शव को छिपा दिया है। रामभवन की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानेदार पंकज गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। रामभवन के चार बेटों में प्रमोद दूसरे नंबर का था। पत्नी मंजू, बेटा आदर्श (17), बेटी रुचि (12) हैं। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
सड़क पार करने में साइकिल चालक की मौत
कप्तानगंज हाईवे पर खजुहा के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजुहा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल से सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई।
पिलखाव गांव निवासी 50 वर्षीय झिनकान कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनू पार चौकी अंतर्गत परसा टूंडी गांव में नेवासे पर रहते थे। बृहस्पतिवार को पैतृक गांव में दुर्गा पूजन व हवन में भाग लेने साइकिल से आ रहे थे। उनके साथ चचेरे भाई 48 वर्षीय रंगीलाल भी थे। जो खजुहा गांव के पास सड़क पार करते समय साइकिल से उतर कर खड़े हो गए। बोले कि आप सड़क पार हो जाएं फिर मैं पैदल ही सड़क पार करता हूं। सड़क पार करने के लिए जैसे ही झिनकान मुड़े कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।