फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Tue, 16 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया के पकड़ी बरवंड गांव का मामला
आनन-फानन परिजनों ने की अंत्येष्टि
अमर उजाल ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पकड़ी बरवंड में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार भोर मौत हो गई। आनन-फानन परिवार वालों ने अंत्येष्टि कर दी। जिसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पकड़ी बरवंड निवासी अशोक कुमार की 17 वर्षीय पुत्री रंजू की मौत पर परिवार वालों का कहना है कि रविवार सुबह उल्टी-दस्त हो रही थी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया था। जहां से रविवार शाम हालत में सुधार होने पर घर ले आए थे। सुबह बिस्तर पर देखा गया तो रंजू मरणासन्न अवस्था में थी। तत्काल नजदीक के डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने रंजू को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कटरिया ठोकर के पास अन्तिम संस्कार कर दिया गया। इस बाबत दुबौलिया एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। परिवार वालों ने तबीयत खराब होने की बात कही है। जिसे रविवार को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया था। सुधार होने पर घर ले आए और रात में किसी समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed