{"_id":"5958e8094f1c1b854d8b4ba1","slug":"111498998793-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के आगे पुलिस बेबस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के आगे पुलिस बेबस
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन उन्हें पकड़ने में पुलिस असफल होती जा रही है। लोगों में दहशत है तो पुलिस जल्द खुलासे की बात दोहराती रहती है।
29 जून को दुबौलिया थाने के पेंदा घाट के पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने दुबौलिया कस्बे के दुकानदार संतोष गुप्ता से तमंचे के पर 3200 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। पुलिस घटना की छानबीन करती कि 28 जून को हर्रैया थाने के गोरर्थनिया पुल के पास शाम सात बजे हाही गांव के लेखपाल अख्तर आलम को तमंचा सटाकर 1180 रुपये नकद, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया गया। इसी तरह नौ जून को रात करीब 10 बजे कलवारी थाने के फेटवा प्राथमिक स्कूल के पास बदमाशों ने दुकानदार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। दौलत चक गांव के राजाराम और उनके बेटे भास्कर को मार पीटकर जेब में रखे 4000 रुपये लूट लिए गए। पुलिस छानबीन के रटे रटाए जवाब देती रही जबकि बदमाश अपने इरादों को अंजाम देते आ रहे हैं। इस बाबत दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक सतानन्द पांडेय का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामलों का खुलासा किया जाएगा।