{"_id":"591f32cb4f1c1bd529f24e19","slug":"11-huts-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह लोगों की झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्यारह लोगों की झोपड़ियां जलकर राख
basti
Updated Fri, 19 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
घ्ाटना
- फोटो : amarujala
बनकटी। क्षेत्र के बानपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 11 के आवासीय छप्पर जलकर राख हो गए। गांववालों ने मेहनत कर आग पर काबू पा लिया तब जाकर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।
ी बानपुर परतिया पुरवे में शुक्रवार दोपहर बुद्धू के छप्पर में आग लग गई। जिसकी चिंगारी फूलचन्द की झोपड़ी को भी जला दी। घर में रखे गैस सिलेंडर के फट जाने से आग बेकाबू हो गई और आसपास के रामजियावन, नन्हें, कोइल, दयाराम, विन्ध्याचल, जंगबहादुर, अनिल, कछराहे, तेरसू सहित 11 के आवासीय छप्पर जलकर राख हो गया। कइयों की पूरी गृहस्थी भी खत्म हो गई। फूलचन्द्र के घर में रखा 20 हजार नकद भी जल गया। गांव वालों की मदद से और घर जलने से बचा लिया गया। करुणा पाण्डेय, सदानन्द मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन आग बुझने के घंटे भर बाद दमकल पहुंचा। पुलिस हेड कांस्टेबल मुनेश्वर पाण्डेय ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल जैसे महादेवा पहुंचा था कि पहिया भ्रष्ट हो गया। उसके बाद दूसरी छोटी गाड़ी लेकर आग को बुझाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के लोग भी क्षति का आकलन करने नहीं पहुंच सके।