फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 injured in an accident

पिकअप पेड़ से टकराई, 10 घायल

Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 injured in an accident
दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बैरागल गांव के पास पिकअप पलटी। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। राम जानकी मार्ग पर शनिवार को सुबह अनियंत्रित पिकअप के पेड़ से टकरा जाने से पलटी पिकप पर सवार एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी कप्तानगंज में चल रहा है।
विज्ञापन


 चिलमा बाजार के पास से बारात में डीजे लेकर गया पिकअप वाहन वापस लौटते समय सुबह नौ बजे के करीब राम जानकी मार्ग पर बैरागल गांव के पास पेड़ से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में पिकअप पर सवार थाना क्षेत्र के सिंहाराजा गांव निवासी वाहन चालक अनिल सिंह (35), चकमा गांव के ओम प्रकाश, भिऊरा के संतराम, आत्मा राव, गुड्डू, ठाकुर प्रसाद, भूपति राव, जोगहटा की रितू (25), रानीपुर दुर्वासा के सोनू, खैरीओझा के अंबर प्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन


वाहन के पलटते ही स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी कप्तानगंज इलाज के लिए भेजा। इनमें से ठाकुर प्रसाद, अंबर प्रसाद, आत्मा प्रसाद व आत्मा राव की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed