{"_id":"573f582f4f1c1b9857ac8271","slug":"10-booked-in-dowry-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना में पति समेत 10 लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना में पति समेत 10 लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू की प्रताड़ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर बाजार में अपने मायके रह रही एक विवाहिता ने महिला थाना में अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामले की जांच महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुमन त्रिपाठी करेंगी।
नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार निवासी स्व. रामउजागिर सोनी की पुत्री अनीता की शादी 2009 में मेंहदावल संतकबीरनगर में हुई थी। शुरुआत में तो सब ठीक रहा, मगर बाद में उसे ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए सताने लगे। महिला थाने को दी तहरीर में अनीता ने कहा है कि उसे दहेज के लिए ससुराल वाले आए दिन मारते पीटते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजकुमार वर्मा, ससुर गुरु प्रसाद, सास शीला देवी, राहुल पुत्र गुरु प्रसाद, रेनू पुत्री विजय, सुमन पुत्री विजय, शशि पत्नी भूपेंद्र, रजनी पुत्री गुरु प्रसाद, विजय और भूपेंद्र निवासी चौक बाजार मेंहदावल जिला संतकबीरनगर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।