{"_id":"5c86a603bdec221465557e58","slug":"1-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत
Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी। बस्ती-महुली मुख्य मार्ग स्थित पंखोंबारी गांव के पास रविवार की रात बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर घायल बाइक चालक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र हरवंश निवासी दुधौरा थाना कोतवाली बस्ती रविवार देर रात बाइक से रिश्तेदार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर गांव छोड़कर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही बस्ती-महुली मार्ग के पंखोंबारी गांव के पास पहुंचे थे कि महादेवा की तरफ से बालू लादकर ट्रैक्टर चालक सामने आ गया। आमने-सामने जोरदार टक्कर लगने से बाइक चालक राजकुमार दूर जाकर गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने से सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना होते ही घायल को मदद देने की जगह ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। टक्कर से तेज आवाज होने पर आसपास के लोग दुर्घटना मानकर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन युवक को किसी तरह जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने आधारकार्ड पर दर्ज पते से राजकुमार के घरवालों को घटना की जानकारी देकर बुला लिया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे पिता हंसराज की तहरीर पर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। राजकुमार की दो बेटियां छह वर्षीय रिया, चार वर्षीय प्रिया तथा छह माह का बेटा अभय है। मौत की जानकारी होते ही पत्नी समेत घर वालों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन