फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime news basti update

अंतरजनपदीय गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime news basti update
बस्ती पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : BASTI
अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। मशीन में छेड़छाड़ अथवा एटीएम बदलकर फ्राड करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरफ्त में आए पांच गुर्गों ने पुलिस के सामने बस्ती के अलावा लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, महराजगंज व संतकबीरनगर जिले के ग्राहकों से एटीएम फ्राड को कबूल किया।
एसपी हेमराज मीणा ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता के दौरान गिरोह के बारे में विस्तार से बताया। एसपी के अनुसार सरगना वाल्टरगंज थानांतर्गत भिटिया चौराहा निवासी विशाल सोनी है। जिसने पंद्रह युवाओं को टीम में शामिल कर रखा है। शौक पूरे करने के लिए शार्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में पड़कर फ्राड में शामिल होते गए। मुखबिर की सूचना पर टीम ने विशाल के अलावा आदर्श उपाध्याय उर्फ मन्नू निवासी सेठा थाना कप्तानगंज हालमुकाम बैरिहवां कोतवाली, सोनहा थाना क्षेत्र के परसोहिया निवासी देवांग मिश्रा उर्फ अंकुर, कोतवाली बेलवाडाड़ी निवासी करन ठाकुर और आकाश पांडेय उर्फ परानू को बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज स्थित एचडीएफसी एटीएम के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से दस एटीएम कार्ड, एक पिस्टल, छह मोबाइल, एक बाइक और पांच हजार रुपये नगद बरामद हुआ है। एसपी ने कोतवाल रामपाल यादव, स्वॉट प्रभारी राजेश मिश्रा व सर्विलांस की टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी हैं देवांग और आदर्श
एटीएम फ्राड करने वाले गिरोह में पकड़े गए देवांग मिश्रा उर्फ अंकुर व आदर्श उपाध्याय शहर में उपद्रव करने के आरोपी भी हैं। एसपी ने बताया कि कबीर हत्याकांड के बाद शहर में हुए बवाल व तोड़फोड़ में इन दोनों का नाम विवेचना में सामने आया था। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। देवांग पर कोतवाली व मुंडेरवा में सात आपराधिक मुकदमे हैं। आदर्श उपाध्याय पर कोतवाली में आठ मुकदमे, आकाश पर एक और विशाल सोनी पर भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed