{"_id":"5e2888cc8ebc3e4b563bf0c7","slug":"crime-news-basti-basti-news-gkp338236834","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी
विज्ञापन
बस्ती पुलिस की गिरफ्त में शातिर अपराधी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वॉट टीम के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी
बस्ती। शहर के रौता चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 जनवरी की रात रौता चौकी पर तोड़फोड़ के मामले में चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की कुछ अपराधी मनौरी ओवरब्रिज के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उक्त स्थान पर पहुंची। इतने में एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को देखते ही उसने भागने की नियत से फायर झोंक दिया। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित पांडेय निवासी नरायानपुर थाना नगर बताया। कबूला कि 14 जनवरी की रात करीब 8:15 बजे उसने अपने मित्र अतुल पांडेय, राहुल पांडेय, सौरभ सिंह, विमल सिंह, श्याम नरायन उर्फ धीरू उपाध्याय के साथ मिलकर नशे की हालत में रिश्तेदार सुधा पांडेय के उकसाने में रौता चौकी पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव, स्वॉट टीम प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय, कांस्टेबल मनोज राय, अभिषेक तिवारी, राकेश पटेल, देवेंद्र निषाद, रविशंकर शाह, मनोज कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, अभिताभ सिंह, हरेंद्र यादव, आलोक शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा मय कारतूस व तीन सौ रुपये नकद बरामद हुआ है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पर ें 39 मुकदमें दर्ज हैं।