{"_id":"64d7cde8f92968329b0dd146","slug":"crime-missing-a-person-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2695-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी के पुल पर खड़ी की बाइक, मोबाइल नंबर लिखा, और अधेड़ हो गया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी के पुल पर खड़ी की बाइक, मोबाइल नंबर लिखा, और अधेड़ हो गया लापता
Sat, 12 Aug 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में राजेश को तलाश करती पुलिस के साथ परिवार के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलवारी/ बस्ती। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर आंबेडकर नगर को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर बने पुल पर एक बाइक खड़ी होने की सूचना शुक्रवार की रात कलवारी पुलिस को मिली। सूचना के बाद चौकी प्रभारी माझाखुर्द पवन कुमार मौर्य पंहुचे। पुल के किनारे खड़ी बाइक की डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें एक पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि उनका नाम राजेश चौधरी (50) है।
वह कोतवाली थाना क्षेत्र के पचपेड़िया निवासी हैं। वह टांडा किसी से रुपये लेने गए थे, किंतु रुपये नहीं मिले। पत्र में लिखा था कि उनके ऊपर बहुत अधिक कर्ज है, जिससे परेशान हैं। इसके कारण वह अपने आपको समाप्त कर रहे हैं। पत्र पाने के बाद पुलिस ने उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो राजेश के भाई अनिल चौधरी ने फोन उठाया। पुलिस ने उन्हें सारी बात बताई। वह भी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही कुछ लोगों को लगाकर नदी में उनकी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में नौरहनी घाट तक गोताखोरों के माध्यम से खोजने का प्रयास, किंतु देर शाम तक नदी में उनका पता नहीं चल सका। गायब राजेश के भाई अनिल ने बताया कि वह डिब्बी वाला चूना बनाने का कार्य करते थे। उनके ऊपर व्यावसायिक कर्जे थे। कुछ पार्टियों का उन पर बकाया था, मगर उनका भी बकाया दुकानदार थे। उन्होंने बताया कि बाइक में जो पत्र मिला है, उसकी लिखावट उन्हीं की है। वह टांडा किसी पार्टी से रुपये लेने गए थे, पता नहीं है। गायब राजेश का भरा पूरा परिवार है। पत्नी के अलावा उनके दो बेटे भी हैं।