{"_id":"64c40a7879c412e113053a54","slug":"crime-in-women-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1957-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात माह से सगे भाई युवती से कर रहे थे छेड़खानी, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात माह से सगे भाई युवती से कर रहे थे छेड़खानी, दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के मनचले और उसके भाई के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उसका आरोप है कि गांव का आरोपी उसे अश्लील वीडियो भेजता है, और शारीरिक संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसमें उसका भाई भी साथ देता है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
पीड़िता का कहना है कि सात माह से गांव के विनीत पांडेय व उसके भाई आनंद पांडेय की गंदी हरकतों से परेशान थी। लालगंज पुलिस तथा महसों चाैकी प्रभारी से कई बार शिकायत कर चुकी थी। पुलिस कार्रवाई के बजाए सुलह समझौता करने में जुटी जाती थी। शिकायत करने पर दोनों भाई उसके घर पर चढ़कर युवती के परिवार को मारते पीटते थे, जिससे परेशान होकर उसने एसपी से शिकायत की।
मामला एसपी के संज्ञान में लेने के बाद लालगंज पुलिस ने पीड़िता को बुलाकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। लालगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समझौता कराने का मामला उनके समय का नहीं है।