{"_id":"64973f525f7c5ec0c90e45c4","slug":"crime-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-395-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चकरोड की मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चकरोड की मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट
Sun, 25 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी अंतर्गत पीपरा चीथर गांव में चकमार्ग पर डाली गयी मिट्टी खोदने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव करके दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजवाया। पिपरा चीथर गांव निवासी प्रभात मिश्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव के चकरोड पर राजस्व टीम और पुलिस के नापने के बाद मिट्टी डलवाया गया था। जिसे शुक्रवार को गांव निवासी रामचरन तथा अन्य लोग एकराय होकर जेसीबी से खोदवा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिए। रास्ता अवरुद्ध करते देख प्रार्थी के लड़के प्रशांत मिश्र उन लोगों को मना करने गए। तो उन लोगों ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। भाई को पिटता देख कैंसर पीड़ित राजवंत मिश्र ने बीच बचाव करना चाहा तो उन्हे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रभात मिश्र की तहरीर के आधार पर राम चरन, हरीश, जगदीश, राजेश,राम आसरे, सत्यप्रकाश, कृष्ण मुरारी, रामकरन व रामतेज के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन