फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cricket players without a coach-how will their talent be honed?

Basti News: बिना कोच के क्रिकेट खिलाड़ी, कैसे निखरेगी प्रतिभा

Thu, 01 Oct 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cricket players without a coach-how will their talent be honed?
स्टेडियम में वि​भिन्न खेलों में ट्रालय देते ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन करीब 10 साल से प्रशिक्षित कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को खुद के भरोसे अभ्यास करना पड़ रहा है। प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के सामने तकनीकी मार्गदर्शन का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले की टीम भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के लिए चयन-ट्रायल की तैयारी चल रही है। खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन नियमित कोच न होने से उन्हें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बारीकियां सीखने के लिए निजी अकादमियों या अपने स्तर पर प्रशिक्षण का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग मैदानों पर बड़ी संख्या में युवा क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं। सौरभ, आनजनेय, मुफीस समेत अन्य खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित कोच मिलने से खेल की तकनीक में सुधार किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि जिले में क्रिकेट कोच की तैनाती होने से स्थानीय प्रतिभाओं को नियमित प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे उन्हें मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।

कोट
क्रिकेट टीम आजमगढ़ जाएगी और चयन-ट्रायल की तैयारी चल रही है। कोच की तैनाती के लिए निदेशालय को कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक कोच नहीं मिला है। अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी भी चयन-ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।
-दिलीप कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed