{"_id":"686c262c3e9a2bd75406eb64","slug":"cricket-dubaulia-defeated-khair-in-a-thrilling-match-basti-news-c-207-1-bst1005-139680-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : रोमांचक मुकाबले में दुबौलिया ने खैर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : रोमांचक मुकाबले में दुबौलिया ने खैर को हराया
Tue, 08 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
- खैर इंटर कॉलेज खेल मैदान पर अंडर-14 त्रिकोणीय शृंखला का फाइनल मुकाबला खेला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे अंडर 14 त्रिकोणीय शृंखला का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। क्रिकेट अकादमी दुबौलिया और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में दुबौलिया ने खैर को दो रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर दुबौलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में दुबौलिया की टीम 23.2 ओवर में 112 रन बना कर आउट हो गई। टीम की ओर से रवि ने 37 रन बनाए और अंशु ने 17 रनों का योगदान दिया। अभिनव ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए और साहित्य ने दो विकेट लिए।
113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर की टीम 110 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से संतुनु ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। दुबौलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य और अंशु ने तीन-तीन विकेट झटके। क्रिकेट अकादमी दुबौलिया चैंपियन घोषित की गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि रहे रणजी प्लेयर मंजीत चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले अंशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रवि को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। आदित्य को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।