फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Covered the disabled, informed about the schemes

Basti News: दिव्यांगों को अंगवस्त्र ओढ़ाया, योजनाओं को दी जानकारी

Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Covered the disabled, informed about the schemes
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में दिव्यागों को सांसद हरीश द्विवेदी ने किया सम्मानित।
बस्ती। पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मंगलवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर दिव्यांग सम्मान समारोह हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी ने दिव्यांगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कराकर उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगों को दिव्यांग नाम देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण के साथ ही निशुल्क यात्रा, आवास, पेंशन, मुद्रा लोन की सुविधाएं दी जा रही हैं। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी दिव्यांग की कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराए। उसे प्राथमिकता से निस्तारित कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू ने कहा कि भाजपा की सरकार में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए दिव्यांगों को भटकना न पड़े। दिव्यांगों के निशुल्क सर्जरी के साथ ही उन्हें उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान खुशबू, पंकज कुमार, संध्या वर्मा, गनेश कुमार, मायावती, वीरेंद्र, अजय वर्मा, रमजान, अरविंद आदि दिव्यांगों को पेंशन प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस मौके पर दिव्यांग कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडेय, डीके सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीलम मिश्रा, संगीता कुमारी, राधेश्याम चौधरी, सुलील, अनू, गोवर्धन सोनकर, दिवाकर मिश्र, अनूप खरे, आलोक पांडेय, प्रमोद गुप्ता, जेडी मिश्रा, विद्यामणि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed