{"_id":"667c9e82455582bf6c0d92a6","slug":"cousins-murderer-arrested-in-delhi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-119433-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिल्ली में गिरफ्तार किया गया चचेरे भाई का हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिल्ली में गिरफ्तार किया गया चचेरे भाई का हत्यारोपी
Thu, 27 Jun 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
- कप्तानगंज क्षेत्र के एकटेकवा गांव के राज कपूर निषाद की दिल्ली में हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिल्ली में चाकू मारकर राज कपूर निषाद की हत्या करके फरार मुख्य आरोपित बबलू निषाद बुधवार को दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस उसे बसती और सिद्धार्थनगर में तलाश रही थी लेकिन वह दिल्ली में ही पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद डेरा डाली दिल्ली पुलिस की टीम वापस लौट गई। गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। राज कपूर के परिवार वालों का आरोप है कि बबलू के घर के लोग उन्हें धमका रहे हैं। कप्तानगंज पुलिस माहौल पर नजर बनाए हुए है।
दिल्ली के मायापुरी में रहकर कबाड़ लोडिंग का ठेका लेने वाले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकटेकवा निवासी 28 वर्षीय राज कपूर निषाद की रविवार को हत्या कर दी गई थी। उनके चचेरे भाई बबलू निषाद, प्रहलाद निषाद व अयोध्या जिले के किशन पर आरोप है कि मामूली बात को लेकर से इन तीनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि बबलू ने प्रहलाद और किशन के साथ मिलकर राजकपूर के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से सभी लोग फरार हो गए। राजकपूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दिल्ली पुलिस ने किशन और प्रहलाद को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपित बबलू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दिल्ली और बस्ती में दबिश चल रही थी।