{"_id":"6456a99c390e8348b90e7cb4","slug":"court-summoned-seven-accused-basti-news-c-7-1-154862-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब
Sun, 07 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष राय की अदालत ने मारपीट और तोड़-फोड़कर घर से सामान उठा ले जाने के मामले में सात लोगों को विचारण के लिए तलब किया है। मामला, कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरांवखास गांव का है।
संतोष निषाद ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में अर्जी देकर बताया कि घटना 11 अक्टूबर 2022 की है। गांव के माधव जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजन जायसवाल, धीरज जायसवाल, जसवंत जायसवाल और सूरज जायसवाल ने पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़ आए और गाली देते हुए मारने पीटने लगे, जाते समय घर में रखे कीमती सामान अपने साल उठा ले गए। घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ किए जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। मामले में न्यायाधीश ने दो गवाहों की गवाही दर्ज की। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों को विचरण के लिए तलब किया है।