{"_id":"6456a9f6582fc08f9a04d829","slug":"court-summoned-nine-including-four-women-basti-news-c-7-1-154861-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार महिलाओं समेत नौ को काेर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार महिलाओं समेत नौ को काेर्ट ने किया तलब
Sun, 07 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय पंकज कुमार पांडेय ने महिला के घर में घुसकर मारपीट करने व सामान उठा ले जाने के मामले में चार महिलाओं सहित नौ लोगों को तलब किया है।
परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी सबरून्निशा ने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में अर्जी देकर बताया कि गांव के आशिक अली से प्रधानी को लेकर रंजिश चल रही है, वह अक्सर अपनी मुर्गियों से उनका नुकसान कराते रहते हैं। 19 सितंबर 2019 को गांव के आशिक अली, फातिमा, कैसरजहां, सायमा, रेशमा, अब्दुल खालिक, अबू बकर, अब्दुल समद व हाफिज ने सबरुन्निशा के घर में घुसकर मारपीट की और सामान भी उठा ले गए। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को तलब किया है।