फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Couple fooling STF arrested

Basti News: एसटीएफ को छका रहा दंपती गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Couple fooling STF arrested
बस्ती। यूपी एसटीएफ लखनऊ ने कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सेंठा गांव में मां-बेटी की हत्या के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन

भाई की जमीन हड़पने के लिए चार दिसंबर की रात हुई वारदात में पुलिस ने मृतका गोदावरी के जेठ, उनके बेटे, सौतेले बेटे सहित सात नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इनमें सात आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य आरोपी के बेटे कौशल चंद्र और बहू रंजना उर्फ मंजली को शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे गड़हा गौतम के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने सीओ प्रदीप कुमार तिवारी के साथ पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि फरारी के दौरान कौशल चंद्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल में प्रयागराज, पटना, बिहार, नेपाल दिल्ली मुंबई आदि में जगह-जगह बदल कर रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उसके भाई राजन ने जमीन कब्जा कराने का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंठा गांव में चार दिसंबर 2024 को गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) का कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश, बिलोदर के बेटे कौशल चंद्र, कमलेश की पत्नी शांति देवी, राजन की पत्नी शिल्पा, कौशल चंद्र की पत्नी रंजना और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इनमें कमलेश उर्फ बिलोदर, शिल्पा, शांति, करुणाकर, राजन और मुंबई के मो. आसिफ शेख को गिरफ्तार किया जा चुका है। मगर दो आरोपी कौशलचंद्र और रंजना उर्फ मंजली पुलिस को छका रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए 20 जनवरी को एसटीएफ को टास्क सौंपी गई थी। करीब साढ़े तीन महीने छकाने के बाद दोनों शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed