फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Couple and children attacked with sharp weapons

Basti News: धारदार हथियार से दंपती और बच्चों पर हमला

Sat, 22 Jun 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Couple and children attacked with sharp weapons
लालगंज क्षेत्र के बांसापार गांव की घटना, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बांसापार गांव में जमीन पर कब्जा करने दो गाड़ियों में भरकर आए लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए दंपती व उसके दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमले में पति के सिर व पैर और पत्नी के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल जगदीश की तहरीर पर एक नामजद व पांच अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड के बांसापार निवासी सुराती देवी ने अपने हिस्से की जमीन संतकबीरनगर नगर जनपद के चदनी गांव निवासी राम राज को सात-आठ माह पहले रजिस्ट्री कर दिया था। बताया जा रहा है कि उनके बेटे जगदीश ने उस जमीन पर केस कर दिया था। उसी जमीन पर कब्जा करने के लिए शुक्रवार को मारपीट हो गई।
विज्ञापन

घायल जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोपहर करीब 12:30 बजे संतकबीरनगर जिले के समदहा निवासी अजय पांडेय दो वाहनों में आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि चोटिल पक्ष की तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed