{"_id":"65cbcb4c613d2734cd0c7374","slug":"couldnt-develop-the-old-one-basti-news-c-207-1-bst1001-111417-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुराने को नहीं कर पाए विकसित... अब नए कूड़ा डंपिंग स्टेशन के लिए तलाश रहे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुराने को नहीं कर पाए विकसित... अब नए कूड़ा डंपिंग स्टेशन के लिए तलाश रहे जमीन
Wed, 14 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
कोइलपुरा में बना कूड़ा डंपिंग केंद्र ।
कूड़ा प्रबंधन केंद्र स्थापित करने के लिए कोईलपुरा में चिह्नित हुई थी दो एकड़ जमीन
कचरे से खाद बनाने की थी योजना, खाली जमीन में कूड़ा डंपिंग के बाद भूल गए जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कूड़ा प्रबंधन केंद्र स्थापित करने के लिए वर्ष 2018 में ही पहल हुई थी। शहर से दस किमी दूर गोटवा क्षेत्र के कोईलपुरा गांव में दो एकड़ जमीन भी चिह्नित की गई। पांच करोड़ रुपये की लागत से यहां कचरे से खाद बनाने की योजना तैयार हुई। इसके बाद कवायद ठप हो गई। यहां दो साल तक शहरी क्षेत्र का कूड़ा डंप कराया गया। इसके बाद जिम्मेदार भूल गए। अब नए कूड़ा डंपिंग स्टेशन के लिए पेशकश शुरू हुई है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
कूड़ा प्रबंधन के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से पांच साल पहले कोईलपुरा में जमीन अधिग्रहित कराई गई। यहां पांच करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण परियोजना तैयार होनी थी। तत्कालीन डीएम ने इस स्थल का निरीक्षण भी किया था। योजना थी कि कचरे से खाद बनाएंगे। मगर, इसके बाद कवायद ठप हो गई। लगभग दो साल तक यहां कूड़ा डंपिंग किया गया। कूड़े का निस्तारण न होने से दुर्गंध उठने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने विरोध किया। तब शहरी क्षेत्र का कूड़ा गिरना यहां बंद हुआ। इसके बाद हाईवे, अमहट एवं बरगदवा के तलहटी क्षेत्रों में कूड़ा डंपिंग का कार्य किया जा रहा है।
...
अमहट के पास जलाकर छोड़ दिया कूड़ा
अमहट के पास सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा है। इसे कम करने के लिए आग लगा दी गई है। यह लगभग एक पखवाड़े से लगातार जल रहा है। हाईवे और अमहट के आसपास कूड़े की आग से उठने वाला धुआं छाया हुआ है। इधर से गुजरने पर लोगों के श्वास की नली तक धुआं पहुंच रहा है। सुबह लोग यहां टहलना बंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
...
33 लाख से बनेगा नया कूड़ा डंपिंग स्टेशन
शहर की गंदगी के निस्तारण के लिए नया बजट आया है। 33 लाख रुपये खर्च कर नया कूड़ा डंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। तर्क है कि पुराने डंपिंग जोन कोइलपुरा की दूरी अधिक है। इसलिए कूड़ा भेजने में खर्च अधिक आ रहा है। कम दूरी पर यह केंद्र होने से ईंधन की खपत एवं अन्य खर्चे कम हो जाएंगे।
..
पर्याप्त भूमि मिलने पर एमआरएफ सेंटर का होगा निर्माण
बजट आवंटित होने के बाद शहर में एमआरएफ सेंटर के स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पालिका ने भूमि के लिए राजस्व विभाग से भी संपर्क साधा है। शहर में नजूल की खाली भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है। भूमि मिलने के बाद निर्माण को गति मिलेगी।
...
रोजाना निकल रहा 70 टन कूड़ा
नगर पालिका बस्ती के 25 वार्डों से रोजाना 70 टन कूड़ा निकल रहा है। इसका निस्तारण हाईवे के किनारे इधर-उधर किया जा रहा है। सड़कों के किनारे कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। कुछ जलाशय कब्जा होने में भी यह कूड़े पाटने के काम मेंं लाए गए।
...
कोट
कोईलपुरा में कूड़ा प्रबंधन का कार्य चालू हैं। कुछ मशीनें लगवाई गई हैं। नए डंपिंग सेंटर की स्थापना से कूड़ा निस्तारण में और सहूलियत मिलेगी। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। -सत्येंद्र सिंह, प्रभारी ईओ/ एसडीएम