{"_id":"656238e0a2a2f05a8803bd07","slug":"could-not-complete-construction-of-overhead-tank-even-in-five-years-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7473-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच सालों में भी पूरी नहीं कर पाए ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच सालों में भी पूरी नहीं कर पाए ओवरहेड टैंक का निर्माण
Sat, 25 Nov 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
टिनिच। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवाडाड़ में पांच सालों से ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। लेकिन अभी तक परियोजना पूरी नहीं हुई। एक तरफ सरकार 2024 तक सभी घरों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की दिशा में काम कर रही है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण परियाेजनाएं समय से पूरी नहीं हो पा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बेलवाडाड़ में 2017-18 में ओवरहेड टैंक निर्माण की परियोजना स्वीकृत हुई। इसके बाद निर्माण स्थल पर जमीन को लेकर विवाद हो गया। 2020 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिसमें अभी तक बोरिंग व दो कमरे का ही निर्माण हो सका है। पाइप लाइन अभी तक महज दो पुरवों तक ही बिछाई जा सकी है। बेलवाडाड़ में सात पुरवें हैं। जिसमें करीब 250 घरों में 25 सौ से अधिक लोग निवास करते हैं।
प्रधान राधेश्याम यादव, संजय, लालचंद यादव, रामप्रकाश, रमेश यादव आदि ने बताया कि परियोजना पूरी कराने को लेकर दो बार अवर अभियंता से शिकायत की गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के लिए धनराशि मिलने में हुई देरी के कारण अभी तक परियोजना अधूरी है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
-अश्विनी कुमार भारद्वाज, अवर अभियंता, जल निगम