{"_id":"644c20500c181c2a900ee5f2","slug":"corona-started-gaining-momentum-four-new-infected-found-basti-news-c-7-1-144703-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फिर रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, चार नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फिर रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, चार नए संक्रमित मिले
Sat, 29 Apr 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती।कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से रफ्तार पद है। बावजूद इसके न तो कोई मास्क लगा रहा है और न गाइड लाइन पालन किया जा रहा है। बाजार भरे हैं, चुनाव के चलते तहसील में भी भीड़ है। शुक्रवार को महिला अस्पताल में पहुंची चार गर्भवती में संक्रमण पाया गया। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को चार नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 16 हो गई है। अब तक डिस्चार्ज हो चुके मरीज की संख्या 37 हो चुकी है। सदर ब्लॉक के थरौली, गौरा, हाल मुकाम पचपेड़िया की 26 वर्षीय महिला, बरदहिया बाजार की 23 वर्षीय महिला, शुगर मिल के पास रहने वाले 20 वर्षीय महिला तथा रुधौली ब्लॉक के नेवादा की रहने वाली 23 वर्षीय महिला जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थीं। ओपीडी में इन सभी की एंटीजन जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद गाइड लाइन का पालन करें, जिससे संक्रमण से बचे रहें। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर जांच कराई जा रही है। लक्षण वाले लोग खुद जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, महिला अस्पताल व सीएचसी पर पहुंच कर जांच करा सकते हैं।