फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corona's 33 new positive, active patients 862

कोरोना के 33 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीज 862

Thu, 13 Aug 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corona's 33 new positive, active patients 862
कोरोना के 33 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीज 862
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 33 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की 1749 हो गई है। जबकि, एक्टिव मरीजों की संख्या 862 है। मृतक की संख्या 38 हो गई है। कोरोना के आठ मरीज निगेटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 849 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। यह जानकारी प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने दी है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट के बाद शहर से गांव तक 239 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें सदर तहसील में 150, हर्रैया में 55, भानपुर में 25 व रुधौली में नौ स्थान शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। प्रभारी डीएम के मुताबिक अब तक 46703 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 46207 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 44424 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 496 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को 1585 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि प्रशासन सतर्कता से लोगों की जांच करा रहा है। अब तक बस्ती में बड़ी संख्या में जांच हुई है। इसका परिणाम सामने है और लोगों को कोरोना से सुरक्षित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण का बचाव सोशल डिस्टेंसिंग से ही संभव है।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन
शहर से लेकर गांव तक के बाजार खुल गए हैं। यहां कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। शहरी क्षेत्र के बाजारों व चौराहों पर एक बार फिर से वही स्थिति लौट आई है। ऐसे में अब बचने की जरूरत है, मगर परिस्थितियां बिल्कुल उल्टी है। लोग बिना मास्क के सड़क पर निकल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा है। इन स्थितियों के चलते कोरोना का प्रभाव तेजी से पांव पसार रहा है। तमाम कोरोना संक्रमितों को खुद ही नहीं पता कि वे बीमार हैं, क्योंकि यह निश्चित नहीं है कि लक्षण होगा तभी कोरोना संभव है। ऐसे में दूर रहकर ही इनसे बचाव हो सकता है। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि कोरोना से बचने की अब ज्यादा जरूरत है। लॉकडाउन तो प्रशासन कराता ही है, मगर आम लोगों को इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने आमजन से कोरोना से बचाव के उपायों की पालना करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए
बस्ती। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद जिले में 13 नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रभारी डीएम व सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि ग्राम-प्रतापपुर विक्रमजोत हरैया, ग्राम-लजघटा थाना छावनी, रामनगर भानपुर, शक्ति नगर कॉलोनी, मालवीय रोड डॉ. आरपीसी की गली, टडुठी अटदमा राज नगर, अगया उर्फ भिटिया कुदरहा, बहेरिया पोस्ट वाल्टरगंज, ओड़वारा सांऊघाट, कोरऊ खास मुंडेरवा, कोरमा कोठारी बस्ती, मुंडाडीह खुर्द पकड़ीजई, केसुहा थाना छावनी, असनहरा भानपुर को बृहस्पतिवार को कंटेंमेंट जोन बनाया गया। इन इलाकों के आस-पास सौ मीटर दायरे को सील कर दिया गया है। किसी प्रकार की गतिविधि इन क्षेत्रों में प्रतिबंधित रहेगी। बताया कि बस्ती सदर में 150, हर्रैया में 55, भानपुर में 26 व रुधौली में 9 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में कुल 239 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed