फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona in bsti

जांच के लिए भेजे गए 2967 नमूने, 405 के रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
corona in bsti
जांच के लिए भेजे गए 2967 नमूने, 405 की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है। अब तक जिले भर से 2967 स्वाब के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 2565 की रिपोर्ट मिली है। 41 पॉजिटिव पाए गए हैं। 22 लोग निगेटिव होकर घर जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। 405 के रिपोर्ट का इंतजार है। कंटेनमेंट इलाके में लॉकडाउन की पाबंदी बरकरार है। प्रशासन इस पर सतर्क नजर रखे है।
जिले में कोरोना का पहला मरीज जिले में 30 मार्च को मिला था। इसकी पुष्टि उसकी मौत के बाद 31 मार्च को बीआरडी मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोट में हुई थी। जांच के बाद मृतक के करीब व उसके रिश्तेदार कुल 22 पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद शहर के तीन इलाके तुरकहिया, मिल्लतनगर व गिदही खुर्द को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद जमोहरा फिर परसा जाफर में भी पॉजिटिव केस पाए गए। फिर इन इलाकों को भी हॉटस्पॉट घोषित किया गया। सभी मरीजों को मुंडेरवा स्थित लेवल-वन अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया गया। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी 22 लोगों को घर भेजकर होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना वायरस से जिले में 41 लोग पॉजिटिव हुए थे। इनमें से 22 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक की मृत्यु हो चुकी है। अब कुल संक्रमित की संख्या 18 है। बताया कि जिले में अब तक कुल 2967 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 2565 का रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 405 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।142 हॉस्पिटल तथा 1073 स्कूल एवं 12221 घरों में क्वारंटीन किए गए हैं। लॉकडाउन के उल्लंघन में 234 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed