फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona in basti 222

बस्ती में दो और कोरोना पॉजिटिव

Sat, 02 May 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
corona in basti 222
बस्ती : दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 31 लोग हो चुके हैं संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ, एक की हो चुकी है मौत
हर्रैया में क्वारंटीन थे, मुंडेरवा लेवल वन अस्पताल में किए गए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों हर्रैया में क्वारंटीन थे। अब इन्हें मुंडेरवा स्थित एल-वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक 31 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले के पहले कोरोना संक्रमित की 30 मार्च को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। बाद में मृतक के 17 रिश्तेदारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें मुंडेरवा सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। इसके बाद पांच अन्य पॉजिटिव केस गिदही खुर्द, जमोहरा व परसा जाफर में मिले। प्रशासन ने तत्काल इन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर ऐहतियात बरतना शुरू किया। इसके बाद एक मई को हर्रैया में क्वारंटीन श्रमिक पॉजिटिव पाया गया। वह मुंबई से आया है। इसके बाद प्रशासन ने हर्रैया में क्वारंटीन 13 अन्य लोगों की जांच कराई। डीएम आशुतोष निरंजन ने दो और पॉजिटिव केस की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed