{"_id":"68a8d5d841c2c75b8f02a4bf","slug":"copies-pencils-and-pens-distributed-among-children-of-council-schools-basti-news-c-207-1-bst1004-142440-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में बांटी काॅपी, पेंसिल और पेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में बांटी काॅपी, पेंसिल और पेन
Sat, 23 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
गौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब बच्चों की शुरुआती शिक्षा मजबूत होगी तो आगे की शिक्षा बेहतर होगी। शुक्रवार को क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव निवासी समाजसेवी संजीव दूबे ने प्राथमिक विद्यालय सेमरा, केसरई, डेंगरहा, चंदा खुर्द सहित कई विद्यालयों के बच्चों में निशुल्क काफी, पेंसिल और पेन का वितरण किया।
संजीव दूबे ने जैसे ही बच्चों के हाथों में काफी और पेन व कुछ अन्य सामान दिया तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी तमाम बच्चे ऐसे हैं जिन्हें मुकम्मल व्यवस्था नहीं मिल पा रही है और वह शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। संजीव दूबे ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि आज भी गौर ब्लाक में तमाम ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं, जहां बच्चों की संख्या काफी अधिक है। लेकिन उन्हें पढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में शिक्षक नहीं है। कुछ विद्यालयों में तो एक शिक्षक के सहारे पठन-पाठन कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर शुभम शुक्ल, शेषनाथ, पवन शुक्ल, सुलभ चौधरी, सत्यम पांडे आदि मौजूद रहे।