फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Control room not started, students in dilemma

Basti News: नहीं शुरू हुआ कंट्रोल रूम, दुविधा मेंं विद्यार्थी

Fri, 17 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Control room not started, students in dilemma
न प्रवक्ताओं की लगी ड्यूटी और न ही जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की तिथियां करीब आती जा रही है। परीक्षार्थी तैयारी में जुटे हैं। परीक्षा के संबंध में वह जानकारी लेना चाहते हैं। मगर, जनपद में अब तक शिक्षा विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित नहीं किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए जान रहे कंट्रोल रूम में 12 कंप्यूटर लगा दिए गए हैं, पर न तो यहां किसी की ड्यूटी लगाई गई है और न ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिम्मेदारों का कहना है कि विद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले कंट्रोल रूम चालू कर दिया जाएगा।
24 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षार्थी अच्छे अंक लाने के लिए रात-दिन पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की उलझन भी बढ़ती जा रही है। परीक्षार्थियों के मन में कई प्रश्न घूम रहे हैं। उन प्रश्नों का जवाब कैसे मिले, जब कंट्रोल रूम ही तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन

23 जनवरी से विद्यालयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। बोर्ड से प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधी लिफाफा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंच गया है। कुछ विद्यालय लैब तैयार करने में जुटे है तो कुछ विद्यार्थियों को परीक्षा कराने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य संघिला चौधरी ने बताया कि छात्राएं प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं। 20 जनवरी से विद्यालय में बोर्ड की प्री परीक्षा और गृह परीक्षा कराई जाएगी।
...
124 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 124 केंद्रों पर कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में निगरानी में हाईस्कूल के 39,413 और इंटरमीडिएट के 38,059 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए करीब चार हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षा विभाग के मुताबिक परीक्षा करीब आने पर सचल दल का गठन किया जाएगा।

...

कोट
बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले कंट्रोल रूम से सूचनाओं का आदान-प्रदान शुरू कर दिया जाएगा। कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में 12 कंप्यूटर लगाए गए हैं। इसमें 20 लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम शुरू होने के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया जाएगा।

- जगदीश प्रसाद शुक्ला, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed