फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contractor alleges threat was received from a number with Pakistani ID

Basti News: ठेकेदार का आरोप, पाकिस्तान की आईडी वाले नंबर से दी गई धमकी

Fri, 22 Aug 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Contractor alleges threat was received from a number with Pakistani ID
बस्ती। जिले के रुधौली नगर पंचायत के चेयरमैन विवादों में हैं। उनपर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ठेकेदार नंदलाल का आरोप है कि रकम मांगने पर उन्हें पाकिस्तान की आईडी वाले नंबर से धमकी दिलाई गई।
विज्ञापन

नंदलाल ने तहरीर में बताया कि नगर पंचायत शिवगुलाम नगर वार्ड नंबर नौ में 29 लाख 80 हजार रुपये का पोखरा सौंदर्यीकरण का ठेका गोगिल कंस्ट्रक्शन की प्रोपराइटर नीलम देवी को मिला था। नीलम देवी के पुत्र अजीत व प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने चेयरमैन के मौखिक आश्वासन पर काम कराने के लिए नंदलाल से कहा।
विज्ञापन

नंदलाल का कहना है कि कार्य शुरू करने से पहले प्रतिवादियों से बातचीत हुई और काम शुरू भी कर दिया गया। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद ट्रेजरी भुगतान के नाम पर राकेश चौधरी और अन्य ने उससे एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद जब पीड़ित ने कार्य का भुगतान मांगा तो आरोपी आनाकानी करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उसने विरोध किया और पैसे की मांग की तो आरोपियों ने न केवल गालीगलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी पाकिस्तान की आईडी वाले नंबर से दिलाई गई। पुलिस अब नंदलाल की तहरीर पर नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद, नगर पंचायत के बाबू प्रेम प्रकाश पटेल, राकेश चौधरी और अजीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed