फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contract medical workers will return to work from today

आज से काम पर लौटेंगे संविदा चिकित्साकर्मी

Tue, 23 Aug 2022 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Contract medical workers will return to work from today
सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन धरना जारी। - फोटो : BASTI
आज से काम पर लौटेंगे संविदा चिकित्साकर्मी
विज्ञापन

बस्ती। एडी चिकित्सा डॉ. सीपी कश्यप के आश्वासन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। जिससे जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में कामकाज प्रभावित रहा। अस्पतालों में कोविड की जांच से लेकर टीकाकरण तक सभी कार्य ठप रहा। अपराह्न तीन बजे के बाद कुछ रकम का भुगतान आने और प्रभारी सीएमओ के 15 दिन के भीतर पूर्ण भुगतान कराने के आश्वासन के बाद संविदाकर्मी माने और बुधवार से काम पर लौटने की घोषणा की।
जानकारी के मुताबिक संविदाकर्मियों ने मानदेय भुगतान की मांग करते हुए सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को ताला लगाकर धरना शुरू किया था। आनन-फानन में एडी चिकित्सा ने उन्हें बकाया मानदेय के भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन संविदाकर्मी बैंकखाते में रुपये पहुंचने से पहले धरना स्थगित करने पर तैयार नहीं हुए। आश्वासन के बाद वे मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। अपराह्न तीन बजे से जब मानदेय भुगतान का उन्हें मोबाइल पर मैसेज मिलना शुरू हुआ तब संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन में ढील दी।
विज्ञापन

मांगों के संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने उन्हें 15 दिन में समस्त बकाया मानदेय भुगतान का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी सीएमओ के लिखित आश्वासन पर धरना स्थगित कर बुधवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया गया है। यदि 15 दिन में पूरा भुगतान नहीं मिला तो दोबारा कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संविदाकर्मी छह माह से मानदेय न मिलने पर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed