{"_id":"66ca48f357207ebc0a031294","slug":"contract-lineman-fell-due-to-electric-shock-while-connecting-fuse-on-pole-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122626-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खंभे पर फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खंभे पर फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन गिरा
Sun, 25 Aug 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के रैजल गांव में शनिवार की दोपहर में बिजली की लाइन में आई खराबी दुरुरूत करते समय लाइनमैन झुलसकर खंभे से गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, नेवादा के रहने वाले श्रवण कुमार कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के खजुहा फीडर पर संविदा लाइन मैन पद पर तैनात हैं। शनिवार की दोपहर में शट डाउन लेकर फाल्ट दुरुस्त करने रैजल गांव के पूरब नलकूप के पास गए थे। 2:30 बजे खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहे थे। अचानक उसे बिजली का झटका लगा और पैर झुलस गया। इससे वह खंभे से गिर गया। श्रवण कुमार ने बताया कि बिजली की सप्लाई बंद थी। उसके बाद कैसे बिजली आई यह बात समझ में नहीं आ रहा है। संवाद