{"_id":"6570c6149548f77a2c033084","slug":"container-hits-roadways-bus-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8036-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, आठ यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, आठ यात्री चोटिल
Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया कस्बे में तहसील के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। बस्ती से अयोध्या होते हुए गोंडा जा रही रोडवेज बस में हर्रैया तहसील के सामने कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में आठ यात्री चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को सीएचसी भिजवाया गया। अन्य चोटिल अगल-बगल उपचार कराने के बाद गंतव्य रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस्ती डिपो की बस बुधवार शाम करीब पांच बजे यात्रियों को लेकर बस्ती से अयोध्या होते हुए गोंडा जा रही थी। बस को परसपुर गोंडा जनपद निवासी राहुल चला रहा था। परिचालक विजय सिंह ने बताया कि बस में 52 यात्री सवार थे। शाम करीब पांच बजे हाईवे पर तहसील के सामने अचानक पीछे से आए कंटेनर की बस से टक्कर हो गई। बस लोहे रेलिंग पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सबसे पिछली सीट पर दाहिने किनारे बैठे सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नरहटा निवासी दिलीप व थाना क्षेत्र खम्हरिया सुजात निवास राकेश मिश्रा गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। मामूली रूप से चोटिल छह यात्रियों का आसपास उपचार हुआ। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया। करीब एक घण्टे तक यात्री परेशान हुए। कंटेनर का चालक मौके से भाग निकला। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले जाने में जुटी है।