{"_id":"68c72ba68fd66bebc600fc4c","slug":"consumers-are-troubled-due-to-burning-of-transformer-in-parasohiya-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143864-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परसोहिया में ट्रांसफाॅर्मर जलने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परसोहिया में ट्रांसफाॅर्मर जलने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोहिया में दस दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से करीब 60 उपभोक्ता बेहाल हैं। भीषण उमस और गर्मी में बिजली के अभाव में लोग परेशान हैं, लेकिन निगम जिम्मेदारों द्वारा समस्या का समाधान अब तक नहीं किया गया।
ग्रामवासियों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना तत्काल बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई थी और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने नाराजगी जताई और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने मांग की है कि गांव का जला ट्रांसफाॅर्मर तत्काल बदला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। श्याम नारायण सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को मजबूर होगा। गौरतलब है कि परसोहिया गांव की बिजली आपूर्ति रुधौली पाॅवर हाॅउस के अठदमा फीडर से होती है। खराब ट्रांसफाॅर्मर के कारण न केवल घरेलू उपभोक्ता प्रभावित हैं, बल्कि छोटे व्यापारी और छात्र भी कठिनाई झेल रहे हैं।