{"_id":"6920ba57fea390ec470da7ab","slug":"consumers-are-troubled-by-the-shortage-of-lpg-cylinders-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148131-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
Sat, 22 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। गैस न मिलने पर लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं शादी-ब्याह एवं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों पर अधिक दामों में सिलिंडर लेने की मजबूरी बन गई है।
जानकारी के अनुसार मां गौरी एचपी गैस वितरण महादेवा, ऋतुराज एचपी गैस वितरक मुंडेरवा, उदय एचपी ग्रामीण वितरण बारीघाट लालगंज, सिसवा एचपी गैस सहित कई गैस एजेंसियों पर मांग के अनुसार आपूर्ति न होने से किल्लत गहरा गई है। उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलिंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
मां गौरी एचपी गैस महादेवा के संचालक रघुनाथ सिंह ने बताया कि प्रतिदिन कम से कम 600 रिफिल की आवश्यकता होती है, जबकि तीसरे दिन केवल 300 सिलिंडर की आपूर्ति हो पा रही है। इससे लगातार शॉर्टेज बनी हुई है। ग्राहक सेवा केंद्रों को सप्लाई नहीं की जा रही है और जो सिलिंडर आते हैं, वह कुछ ही समय में खत्म हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर एजेंसियों की यही स्थिति है। गोरखपुर भेजी जा रही सप्लाई गाड़ियां तीन से चार दिन में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता राजेंद्र चौधरी और विमल शुक्ला ने बताया कि घर में शादी है और गैस सिलिंडर के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। बाबूराम चौधरी, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बताया कि पिछले 10 दिनों से उन्हें एक भी गैस सिलिंडर नहीं मिला है, जबकि सैकड़ों उपभोक्ता उनसे जुड़े हुए हैं। मजबूरी में कई लोगों को लकड़ी पर खाना पकाना पड़ रहा है।