फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of Ring Road begins... Development stir extends till Ayodhya border

Basti News: त्योहारों के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति

Mon, 10 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ring Road begins... Development stir extends till Ayodhya border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आगामी त्योहारों के लिए डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने गूगल मीट के माध्यम से रेंज के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी।
इसमें तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी शामिल हुए। संत रविदास जयंती, शब-ए-बरात, महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीआईजी ने त्योहारों पर निकलने वाले जुलूसों की अलग से सूची तैयार करने और अधिकतम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर डीएम के साथ एसपी को भद्रेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण करने को कहा। मंदिर की बैरिकेडिंग, पार्किंग व श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर समय पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि नगर पालिका, बिजली निमग, स्वास्थ्य विभाग आदि से संबंधित विभाग व अधिकारियों से लिखित पत्राचार कर समय से सभी व्यवस्थाएं ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर, गर्भ गृह व मुख्य मुख्य स्थानों, मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं जो एसपी के मोबाइल पर डिस्प्ले हो। पुलिस बल को उनके कर्तव्य और दायित्व बताकर ब्रीफ कर दो शिफ्ट में ड्यूटी मंदिर परिसर एवं आसपास तथा मार्गों में लगाई जाए। गर्भ गृह में दो शिफ्टों में सादे कपड़ों में भी ड्यूटी लगाई जाए। मंदिर में प्रवेश पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइन में हो। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य दल एवं एंबुलेंस सेवा को तैनात किया जाए।
इस बार होली का त्योहार शुक्रवार के दिन है। जिस दिन जुमा की नमाज अदा की जाएगी और रमजान का महीना भी पड़ रहा है। लिहाजा विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed