फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of Rampur-Bankati road in the final stage, will be completed soon

Basti News: अंतिम चरण में रामपुर-बनकटी मार्ग का निर्माण...जल्द भरेंगे पर फर्राटा

Sat, 31 Jan 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Construction of Rampur-Bankati road in the final stage, will be completed soon
मुंडेरवा-बनकटी मार्ग संवाद
बस्ती। जिले की एक और महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के कगार पर है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इससे मुंडेरवा वाया रामपुर बनकटी मार्ग पर जल्द ही वाहन चालक फर्राटा भरते दिखेंगे। वर्तमान में निर्माण की रफ्तार बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि मार्च 2026 तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ईको फ्रेंडली तकनीक से बनाई जा रही इस सड़क का निर्माण पूरा होने में दो माह का वक्त ठेकेदार को दिया गया है। माना जा रहा है कि पहले इस सड़क पर फर्राटा भरने के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया था, मगर काम में देरी के चलते समय आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, ज्यादातर हिस्से में इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सतह का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तारकोल युक्त गिट्टी बिछाने के कार्य में भी तेजी आई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक मुंडेरवा वाया रामपुर बनकटी मार्ग को पहली बार ईको फ्रेंडली तकनीक से बना रहा है।
विज्ञापन

पुरानी सड़क को उजाड़कर उसी के मलबे में सीमेंट मिलाकर नई सड़क की सतह तैयार की जा रही है। जानकारों का कहना है कि इससे मजबूती बढ़ेगी और सड़क की लागत भी कम आएगी। मुंडेरवा से बनकटी तक 14.22 किमी लंबी सड़क के निर्माण में कई बार ढिलाई दिखने के चलते गति नहीं बढ़ पा रही थी। बाद में सख्ती हुई तो कार्य में तेजी आई है। बताया गया कि 25 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है। इससे आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी अक्सर इस मार्ग पर वाहनों का दबाव होने के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। चौड़ीकरण के चलते वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। विभाग के अनुसार, पहले चरण में नौ किमी लंबाई में सड़क के दोनों तरफ खोदाई करके 5.50 मीटर चौड़ाई में सड़क की खुदाई करके पुरानी सड़क को उजाड़कर उसके मलबे में सीमेंट केमिकल आदि मिलाकर इसे पूरी सड़क पर बिछा बना दिया गया है। ऊपर से तारकोलयुक्त गिट्टी का लेयर भी चढ़ा दिया गया है।
बताया गया कि ज्यादातर हिस्से में सड़क कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हालांकि, कहीं-कहीं तारकोल युक्त गिट्टी का लेयर पड़ना बाकी है। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर कार्य शेष बचा है। जल्द ही फाइनली तारकोल युक्त गिट्टी की लेयर बिछा कर सड़क कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कोट

प्रथम चरण में नौ किमी. की दूरी में सड़क के चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। फिनिशिंग कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि मार्च तक यह सड़क पूर्ण कर ली जाएगी।
-उमेश विश्वकर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed