फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of nursing school started in medical college with Rs 10.98 crore

Basti News: 10.98 करोड़ से मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्कूल का निर्माण शुरू

Wed, 25 Sep 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of nursing school started in medical college with Rs 10.98 crore
टेंडर प्रक्रिया में देरी होने से रुका हुआ था निर्माण, दो करोड़ रुपये अवमुक्त
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी होगी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई की सुविधा भी मिलने लगेगी। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है। विभागीय इंजीनियर इस कॉलेज के निर्माण मेंं जुट गए हैं। दिसंबर 2025 तक निर्माण पूरा किया जाना है। भवन निर्माण की अनुमानित लागत 10.98 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके लिए दो करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से पढ़ाई कराकर नर्सिंग स्टाॅफ तैयार करेगा। यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अपने ही कॉलेज में नौकरी दी जाएगी। 30 दिसंबर 2023 को मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराने के लिए यूपी सिडको व उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित कर दो करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

इसी बीच लोकसभा चुनाव आदि विभिन्न कारणों से इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी थी। इधर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरसात के कारण जलभराव की स्थिति आ गई थी। पानी सूखने के बाद अब जाकर निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
समय व गुणवत्ता से पूरा होगा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण

यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए सहायक अभियंता अशोक तिवारी व अतुल द्विवेदी की टीम को लगाया गया है। इन्हें दिसंबर 2025 तक हर हाल में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed