फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of Malviya Road started

Basti News: मालवीय रोड का निर्माण शुरू

Wed, 27 Nov 2024 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Construction of Malviya Road started
शुरू हुआ मालवीय रोड का निर्माण- संवाद
-2.32 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के सबसे प्रमुख मालवीय मार्ग का निर्माण बुधवार को शुरू हो गया। बस्ती विकास प्राधिकरण फव्वारा तिराहे से रोडवेज नेहरू तिराहा तक सवा दो किलोमीटर की इस सड़क को 11 मीटर चौड़ाई में बनाने जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का फुटपाथ है।
दस साल पहले नगर पालिका ने डिवाइडर के साथ इस सड़क का निर्माण कराया था। मगर, रखरखाव के अभाव में डिवाइडर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क और फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त होकर चलने लायक नहीं रह गए थे। नगर पालिका की इस सड़क की मरम्मत के लिए काफी समय से आवाज उठाई जा रही थी। धनाभाव के चलते नगर पालिका ने हाथ खड़े कर दिए। एक साल पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की कवायद हुई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम के निर्देश पर इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। मगर, स्वीकृति नहीं मिल पाई। इधर मरम्मत न होने से सड़क की हालत और बिगड़ती चली गई। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष ने बीडीए के सचिव एडीएम प्रतिपाल चौहान से इसे बनाने का आग्रह किया। एडीएम की पहल पर कमिश्नर अखिलेश सिंह ने 2.32 करोड़ की लागत के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बीडीए अवस्थापना मद से यह कार्य कराया जा रहा है। अवस्थापना मद में मानचित्र स्वीकृति कराने के दौरान समन शुल्क, पेनाल्टी, विकास शुल्क आदि के रूप में संकलित होने वाली धनराशि प्राप्त होती है। भी ढाई करोड़ रुपये इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण व अमहट पार्क में म्यूरल सजावट के कार्य में खर्च हो चुके हैं। इस मद से पहली बार 2.32 करोड़ रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित मालवीय मार्ग की सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed