{"_id":"66d8d0ac27a6838d26095c54","slug":"construction-of-four-lane-got-interrupted-and-surrounded-by-controversies-basti-news-c-207-1-bst1001-123223-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन का निर्माण बीच रास्ते में आकर विवादों से घिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन का निर्माण बीच रास्ते में आकर विवादों से घिरा
Thu, 05 Sep 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
बड़ेवन से कंपनीबाग तक निर्माणाधीन फोरलेन के चलते बिजली खंभों के लिए नहीं बची जगह
मकान से सटकर खंभे और तार लगने का लोग कर रहे विरोध, जता रहे जान को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन से कंपनीबाग फोरलेन सड़क का निर्माण बीच रास्ते में आकर विवादों से घिर गया। यहां नए सिरे से खंभे और उन पर 11 हजार एवं 440 वोल्ट की लाइन दौड़ाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। घर, मकान और दुकान से सटकर विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं। छतों सटकर तार दौड़ाए जा रहे हैं। बमुश्किल मकान की छत और तार के बीच एक फीट की भी दूरी नहीं है। स्थानीय लोग इससे भविष्य में अपने एवं परिवार के लोगों के जान को खतरा बता रहे हैं।
दरअसल, निर्माण से पहले पुरानी सड़क के दोनों तरफ 25-25 फीट खाली जगह थी। इसमें फुटपाथ, नाली, पेड़ और विद्युत खंभे लगे हुए थे। इसके बाद लोगों के दुकान और मकान बने थे। तब यह सड़क 23 फीट चौड़ी थी। पिछले साल यहां फोरलेन बनाए जाने के प्रस्ताव को जब मंजूरी मिली तो पीडब्ल्यूडी ने इस मानक के अनुरूप 22.5 मीटर सड़क की चौड़ाई निर्धारित की। मौके पर चिह्नांकन के समय पुरानी सड़क के दोनों तरफ की खाली जमीन इस जद में आ गई। शेष जगह बची ही नहीं।
फोरलेन सड़क और उसके बाद नाली निर्माण होने से मकानों और दुकानों के सामने भी जगह शेष नहीं रह गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र कटरा में नई फोरलेन से मकान के बीच की दूरी दो से चार फीट की ही बची है। इस तरह सड़क से सटे हुए दो दर्जन से अधिक मकान और दुकान हैं। इधर पुराने स्थान पर लगे विद्युत खंभे और तार को सड़क के दायरे से बाहर किए जाने का भी कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कटरा में मूड़घाट मोड़ से लेकर पानी की टंकी तक नए लोहे के विद्युत खंभे जगह न होने के कारण मकानों, दुकानों से सटकर लगाए जा रहे हैं। उसके ऊपर 11 हजार और 440 वोल्ट की लाइन दौड़ाने के लिए तार भी खींचे जा रहे हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोग इसके विरोध में उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि मकान से बिल्कुल सटाकर विद्युत तार ले जाया जा रहा है। भविष्य में इससे बड़ा खतरा हो सकता है। फिलहाल अभी प्रशासन की ओर से कोई ठोस विकल्प नहीं निकाला जा सका है।।
...
लोग बोले- हम हो जाएंगे असुरक्षित
कटरा मोहल्ले के धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विकास के नाम पर हम लोग असुरक्षित हो जाएंगे। इस्टीमेट तैयार करते समय ही विभाग और प्रशासन को इस समस्या के बारे में सोचना चाहिए था। दीपक ने कहा कि हम अच्छी सड़क पाकर क्या करेंगे जब हमारे घर-परिवार के लोग असुरक्षित रहेंगे। गणेश ने कहा कि हम लोगों के मकान से सटकर विद्युत खंभे लगाया जा रहा है। इस पर दौड़ाए जा रहे तार हमारे मकान के छतों के बिल्कुल करीब है। जाने-अनजाने में कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। प्रशासन को पहले हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मो. इरशाद ने कहा कि नई विद्युत लाइन से हम सभी के घर असुरक्षित हो रहे हैं। इसकी व्यवस्था पहले ही बनानी चाहिए थी।